फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: भारत में 50 प्रतिशत लोगों को लगीं कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक, स्वास्थ्य मंत्री ने किया दावा 

Sun, 05 Dec 2021 10:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत में कोरोना वैक्सीन के पात्र 50 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो गया है। 
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से जंग लड़ रहे भारत के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि भारत में 50 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सब के लिए गर्व का विषय है। इसके बाद कुल टीकाकरण करवा चुके लोगों की संख्या 1,27,61,83,065 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में 84.4 वयस्क अब तक वैक्सीन की कम से कम एक खुराक ले चुके हैं। जारी आंकड़ों के तहत पिछले 24 घंटों में 1,04,18,707 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसके बाद कुल टीकाकरण करवा चुके लोगों की संख्या बढ़कर 127.61 करोड़ पहुंच गई। 
 

इस बीच केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर तक 'हर घर दस्तक' कार्यक्रम के तहत सौ फीसदी कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।  भारत में रविवार को ही पूरी तरह से टीकाकृत वयस्क आबादी का आंकड़ा 50 फीसदी के पार पहुंचा है। 50 फीसदी से अधिक वयस्क आबादी वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अंडमान निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, लद्दाख, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और त्रिपुरा शामिल हैं।

विज्ञापन

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,895 नए मामले
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,895 नए मामले सामने आए हैं और 2,796 मौतें हुई हैं। दरअसल, बिहार सरकार द्वारा मौत के आंकड़े सुधारने के बाद मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।  बिहार सरकार ने 2424 लोगों की मौत को आखिरकार कोरोना से हुई मौत मान लिया है। इन मौतों को भी अब सरकारी आंकड़ों में शामिल कर लिया गया है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने आईजीआई हवाई अड्डे पर जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण सुविधाओं की समीक्षा की।  टर्मिनल- 3 के भीतर 35 रैपिड आरटी-पीसीआर परीक्षण मशीनें काम कर रही हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कि इससे यात्रियों की स्क्रीनिंग और टेस्टिंग का समय 30 मिनट तक कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें