फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19 India: 24 घंटे में कोरोना के 1997 नए मामले, सक्रिय मरीज घटकर 30,362 हुए

Fri, 07 Oct 2022 01:24 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

24 घंटे में देशभर में कोरोना के 1997 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 30,362 रह गई है। जबकि, कल तक 32,282 सक्रिय कोरोना मरीज थे।
विज्ञापन
कोरोना मरीज - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट जारी है। बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 1997 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 30,362 रह गई है। जबकि, कल तक 32,282 सक्रिय कोरोना मरीज थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब देश में कोरोना से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,06,460 हो गई है। 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से नौ और लोगों के दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,28,754 पर पहुंच गया। इन नौ मामलों में वे केरल के तीन लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए जोड़ा गया। 

 

आंकड़ों के मुताबिक, अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों 0.07 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,920 की कमी दर्ज की गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.75 प्रतिशत हो गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें