फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19 India: 4000 से भी नीचे आए दैनिक कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीज भी घटे

Tue, 27 Sep 2022 10:19 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 42,358 पहुंच गई है, जो एक दिन पहले तक 43,415 थी। वहीं 24 घंटे में 4255 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में चलाए जा रहे व्यापक टीकाकरण अभियान के आगे कोरोना वायरस धीरे-धीरे दम तोड़ता नजर आ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों की बात करें तो बीते 24 घंटे में कोरोना के 3230 मामले सामने आए हैं। कई दिनों बाद दैनिक संक्रमितों की संख्या चार हजार के आंकड़े से नीचे आई है। 

विज्ञापन


इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 42,358 पहुंच गई है, जो एक दिन पहले तक 43,415 थी। वहीं 24 घंटे में 4255 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,057 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.72 प्रतिशत हो गई है।

संक्रमण दर 1.18 प्रतिशत
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, देश में अब दैनिक संक्रमण दर घटकर 1.18 प्रतिशत पहुंच गई है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 32 मौतें दर्ज की गई हैं। इसमें केरल के 22 वे मामले हैं, जिन्हें अब मृतकों की सूची में शामिल किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के कारण कुल 528562 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें