फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: नए मामलों में गिरावट जारी, पिछले 24 घंटे में मिले 13,083 नए केस, अब तक हुई 19.58 करोड़ की जांच

Sat, 30 Jan 2021 10:25 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से  कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार -चढ़ाव जारी है।  पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 13,083 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं इस अवधि में कोरोना वायरस से 137 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 13,083 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,07,33,131 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 137 मरीजों की मौत हो गई, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,54,147 हो गई हैं।


स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 14,808 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,04,09,160 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 1,69,824 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक इतने लोगों की हुई जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् (आईएमसीआर) ने बताया कि 29 जनवरी तक कुल  कोरोना के कुल 19,58,37,408 नमूनों की जांच हो चुकी है। इनमें से 7,56,329 नमूनों की जांच शुक्रवार को ही हुई है। 


सक्रिय मामलों में भारत 15वें नवंबर पर 
दुनियाभर में 102,635,172 करोड़ से अधिक लोग वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 2,2.16 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक देशों में अमेरिका शीर्ष पर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत है। कोविड के सक्रिय केस को लेकर दुनिया में भारत 15 वें स्थान पर है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। जबकि कोरोना से मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे नबंर पर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें