फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19 India: देश में आज 18 से ज्यादा नए कोरोना मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या 1.34 लाख पार

Sun, 07 Aug 2022 11:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,738 नए मरीज मिले हैं। अब देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,34,933 हो गई है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 5.02 प्रतिशत पहुंच गई है।
विज्ञापन
देश में कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,738 नए मरीज मिले हैं। जबकि, एक दिन पहले 19,406 नए मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, अब देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,34,933 हो गई है। अधिकारियों ने बताया, कुल कोरोना मरीजों के मुकाबले सक्रिय मरीज 0.31 प्रतिशत हैं। 

विज्ञापन


24 घंटे में कोरोना से 40 की मौत 
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 40 लोगों की मौत हुई है। इसमें केरल में हुई आठ पुरानी मौतों को भी जोड़ा गया है। इसी के साथ देश में कोरोना से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा 5,26,689 पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में नौ मौतें महाराष्ट्र, चार-चार मौतें छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल, तीन मणिपुर, दो मध्यप्रदेश, वहीं बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मेघालय, ओडिशा, पंजाब व त्रिपुरा में एक-एक मौत हुई है।  

संक्रमण दर फिर पांच प्रतिशत के पार
देश में एक बार फिर दैनिक संक्रमण दर पांच प्रतिशत के पार पहुंच गई है। अधिकारियों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 5.02 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीं साप्ताहिक दर 4.63 प्रतिशत है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत है।
विज्ञापन


तमिलनाडु में आज 33 मेगा वैक्सीनेशन कैंप 
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यम ने बताया कि आज राज्य में 33 मेगा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया, वैक्सीन की पहली खुराक का कवरेज 95.6% है। जबकि, दूसरी खुराक कवरेज लगभग 88.69% है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें