फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Updates: देश में आज फिर से कोरोना के मामले 4000 के पार, 24 हजार से ज्यादा हुए सक्रिय मरीज 

Sun, 05 Jun 2022 10:43 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 COVID 19 Cases in India: पिछले तीन दिनों से कोरोना मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है।  पिछले 24 घंटे के अंदर 4,270 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले शनिवार को 3962 केस दर्ज किए गए थे। वहीं शुक्रवार को 4041 नए मामले आए थे। 
विज्ञापन
भारत में कोरोना मामले - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश में लगातार तीन दिन से चार हजार के आसपास मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर 4,270 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले शनिवार को 3962 केस दर्ज किए गए थे। वहीं शुक्रवार को 4041 नए मामले आए थे। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते तीन दिनों में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। देश में अब 24,052 सक्रिय मरीज हैं। शनिवार की तुलना में इनमें करीब दो हजार का इजाफा हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 2,619 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 15 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के इन बढ़ते आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग की फिर से चिंता बढ़ा दी है।



अब तक 4,31,76,817 मामले
देश में अब तक सामने आए कोरोना मरीजों की बात की जाए तो इनकी संख्या 4,31,76,817 पहुंच गई है। वहीं कोरोना से अब तक कुल 4,26,28,073 लोग ठीक हुए हैं। कुल मौतों की संख्या  5,24,692 पहुंच गई है। 
विज्ञापन


दिल्ली में मिले 405 नए मामले
राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 405 नए मामले मिले हैं व किसी भी मरीज की संक्रमण के चलते जान नहीं गई है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 2.07 फीसदी रही है। राहत की बात है कि 384 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए हैं।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 19562 टेस्ट किए गए हैं। होम आइसोलेशन में 994 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं अस्पतालों में 79 मरीज भर्ती हैं। इसमें से आईसीयू पर 13 व ऑक्सीजन सपोर्ट पर 19 मरीज हैं। बीते 24 घंटे में 19634 लोगों ने टीके की खुराक ली है। सक्रिय मरीजों की संख्या 1467 व 255 कंटेनमेंट जोन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें