फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19 India: देश में कोरोना संक्रमण के 6,168 नए मामले, 21 लोगों की मौत

Fri, 02 Sep 2022 11:15 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 59,210 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,538 की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण वैरिएंट की जांच करती एक्सपर्टों की टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,168 नए मामले सामने आए है। इसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,42,507 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 59,210 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 21 लोगों की मौत हुई, जिससे कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,27,932 पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 59,210 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,538 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.68 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.94 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.51 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,38,55,365 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 212.75 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
विज्ञापन


देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें