सरकार हॉट-स्पॉट के जरिए वायरस के प्रसार को रोकना चाहती है। जहां पर वायरस का प्रकोप अधिक है उसके तीन किलोमीटर से लेकर पांच किलोमीटर तक के में क्वारंटीन नियमों का पालन हर हाल में करने की तैयारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय आंकड़ों का विश्लेषण कर रहा है जहां पर कोरोना का प्रकोप अधिक है।
वायरस के हॉटस्पॉट
- दिल्ली : दिलशाद गार्डन, निजामुद्दीन
- यूपी : नोएडा, मेरठ
- केरल : कासरगोड़, पथनामथिट्टा
- महाराष्ट्र : मुंबई, पुणे
- राजस्थान : भीलवाड़ा
- गुजरात : अहमदाबाद