ऐसे खतरा कम करें
अध्ययन में कहा गया कि हवाई यात्रा के दौरान संक्रमण को रोकने के लिए जारी दिशा-निर्देश जैसे - साबुन से बार-बार हाथ धोना, हर वक्त मास्क पहन कर रखना, विमान और हवाई अड्डे में सामाजिक दूरी की उचित व्यवस्था और नियमित सैनिटाइज करना आदि का पालन किया जाए, तो संक्रमण के प्रसार का खतरा काफी कम हो जाता है। जबकि हवाई यात्रा से ज्यादा खतरा रेस्तरां में खाना खाना और बाजार जाकर सामान खरीदने में है।
जागरुकता से लड़ें कोरोना के खिलाफ जंग
अध्ययन में कहा गया कि कोरोना काल में जागरुकता से ही संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। इसके खतरे को कम किया जा सकता है। अध्ययन में लोगों से अति आवश्यक न होने तक घर में रहने की अपील की गई है। साथ ही हवाई यात्रा करने वाले लोगों से कहा गया है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन करना बहुत ही जरूरी है।