रक्षा मंत्रालय ने रविवार को जारी एक आदेश में सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) को सेना मेडिकल कोर और शॉर्ट सर्विस कमीशन से सेवानिवृत्त 400 डॉक्टरों को बहाल करने को कहा। आदेश में चिकित्सा सेवा के पूर्व सैन्य अधिकारियों को संविदा के आधार पर 11 महीने के लिए बहाल करने को कहा गया है।
गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर में भारत बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई राज्यों के अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों, ऑक्सीजन दवाइयों और बेड की भारी किल्लत है।
रक्षा मंत्रालय के आदेश में कहा गया है, टूअर ऑफ ड्यूटी योजना के तहत 2017 से 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए डॉक्टरों को फिर से संविदा पर बहाल किया जाए। इन चिकित्सा अधिकारियों को मासिक आधार पर एक निश्चित राशि दी जाएगी।