फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Live Update : इस साल का रिकॉर्ड टूटा, पहली बार आज 26 हजार से अधिक मामले आए, 118 की गई जान

Mon, 15 Mar 2021 10:03 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सबसे ज्यादा कोविड टीका लगाने वाले देशों में भारत दूसरे नंबर पर आया
  • कोरोना के दैनिक मामलों ने इस साल का रिकॉर्ड तोड़ा
  • 26,291 नए संक्रमित मिले, इससे पहले 19 दिसंबर को दर्ज हुए
विज्ञापन
covid 19 test - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले एक साल से देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में कोरोना महामारी ने इस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल सोमवार सुबह बीते 24 घंटे में पहली बार रिकॉर्ड 26 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए। वहीं तीन माह बाद सक्रिय मामले पहली बार सक्रिय मामलों की संख्या दो लाख के पार चली गई है। केंद्रीय मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 26,291 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,13,85,339 पहुंच गए हैं। बता दें कि इससे पहले, कोरोना संक्रमण के 26 हजार से अधिक मामले पिछले साल 19 दिसंबर को दर्ज किए गए थे। वहीं पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा संक्रमण से 118 लोगों की जान चली गई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या 1,58,725 पहुंच गई है। 


तीन माह बाद सक्रिय मामले दो लाख के पार 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 17,455 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,10,07,352 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बेहद कमी दर्ज की गई है। वहीं पिछले तीन महीने बाद कोरोना के सक्रिय मामले दो लाख के पार पहुंच गए हैं, जबकि इससे पहले सक्रिय मामले दो लाख से नीचे बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण : अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर भारत 

देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। भारत 2,99,08,038 लोगों को कोरोना का टीका लगाकर सबसे तेज टीकाकरण करने वाले देशों की सूची में दूसरे पायदान पर आ गया है, जबकि पहले नंबर पर अमेरिका है। 

मध्यप्रदेश में सख्ती और बढ़ी 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने टीम को नाइट कर्फ्यू समेत कोरोना प्रसार को रोकने वाले अन्य जरूरी कदमों पर चर्चा करने के निर्देश दिए हैं। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए कल एक बैठक आयोजित की जाएगी, अगर आवश्यक हुआ, तो कुछ और जरूर कदम उठाए जाएंगे।  



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें