इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाई कोर्ट के जज वीके श्रीवास्तव की कोरोना वायरस से हुई मौत पर रिपोर्ट मांगी। जस्टिस श्रीवास्तव की मौत पिछले हफ्ते हुई थी।
मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,236 नए मामले सामने आए हैं और 98 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 11,249 लोग स्वस्थ भी हुए।
राजस्थान में बीते 24 घंटे में कोरोना के 16,974 मामले सामने आए हैं और 154 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 14,146 लोग स्वस्थ भी हुए।
असम सरकार ने 5 मई की सुबह 5 बजे से अगले आदेश तक सभी जिलों के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी दुकानें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान और कार्यालय दोपहर 2 बजे बंद हो जाएंगे। वहीं सभी लोगों की आवाजाही पर शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रतिबंध रहेगा।
गुजरात के अहमदाबाद में टीके की अनुपलब्धता के कारण निगम के स्वास्थ्य केंद्रों पर 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिये टीकाकरण का काम रोक दिया गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ने के साथ ही देश में रेमडेसिविर की भारी किल्लत जारी है।रासायनिक और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को घोषणा की है कि देश में रेमडेसिविर तेजी से हो रहा है। भारत ने रेमडेसिविर की उत्पादन क्षमता तीन गुना तक बढ़ा दी है और जल्द ही बढ़ती मांग को पूरा करने में सक्षम होगा।
कोरोना वायरस के कहर का असर अब आईपीएल पर भी पड़ गया है। आईपीएल के कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस सत्र के बचे हुए सभी मैच रद्द कर दिए हैं। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी जानकारी दी।
बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को आईपीएल को रद्द करने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि आईपीएल खिलाड़ियों के लिए खर्च हो रहे संसाधनों का उपयोग कोविड मरीजों को बचाने के लिए किया जा सकता है। बॉम्बे हाईकोर्ट में इस याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी।
PIL filed in Bombay High Court seeking direction to Board of Control for Cricket in India (BCCI) to cancel or postpone IPL 2021 owing to COVID19 situation
The petitioner says the resources deployed for IPL players can be used for COVID19 patients pic.twitter.com/FBvG6d…
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, तीन मई तक 29,33,10,779 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 16,63,742 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।
कोरोना महामारी के कहर से जूझ रहे भारत में अमेरिका ने मदद की पांचवी खेप भेजी है। संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) से 545 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे।
भारत कोरोना वायरस की दूसरी लहर की मार से जूझ रहा है। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मरीजों के चलते अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और दवाओं की किल्लत है। इस बीच दुनिया भर कई देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देते हुए इस्राइल ने मंगलवार को दवाएं और चिकित्सा उपकरण समेत राहत साम्रगी भेजी हैं।
तमिलनाडु में भी पत्रकारों को फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स घोषित किया गया है। सीएम इलेक्ट एमके स्टालिन ने ट्वीटर पर ये जानकारी दी।
लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 89 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,315 हो गई और संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने के कारण कुल मृतक संख्या बढ़कर 148 हो गई।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार से राज्य को और ऑक्सीजन टैंकर मुहैया करवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पंजाब के पास कोविड पीड़ित मरीजों की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन ले जाने के लिए जरूरी टैंकर उपलब्ध नहीं हैं।
नोएडा जिला पुलिस ने हाई प्रेशर डबल ऑक्सीजन रेगुलेटर और ऑक्सीजन मास्क की कालाबाजारी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से छह हाई प्रेशर डबल गेज ऑक्सीजन रेगुलेटर, 20 ऑक्सीजन मास्क, घटना में प्रयुक्त कार और 7,260 रुपये नकद बरामद किए हैं।
बिहार में पूर्ण लॉकडाउन लगाने पर सरकार आज फैसला ले सकती है। सोमवार को हाईकोर्ट ने भी बिहार सरकार से पूछा कि राज्य में पूर्ण लॉकडाउन कब लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज आपदा प्रबंधन समूह की बैठक करेंगे। इसी बैठक में लॉकडाउन पर फैसला लिये जाने की संभावना जताई जा रही है।