फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid19 India: देश में आज 16 हजार से ज्यादा कोरोना मामले, प्रियंका गांधी दूसरी बार संक्रमित

Wed, 10 Aug 2022 09:21 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा फिर से कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दी है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में आज कोरोना के 16,047 नए मामले सामने आए हैं
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा फिर से कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह आइसोलेशन में हैं और सभी प्रोटोकॉल का ध्यान रख रही हैं। बता दें, प्रियंका गांधी को दूसरी बार कोरोना हुआ है। इससे पहले भी तीन जून को प्रियंका गांधी व उनकी मां सोनिया गांधी कोरोना की चपेट में आ गईं थीं। 

विज्ञापन

विज्ञापन


देश में आज 16,047 मामले 
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में आज कोरोना के 16,047 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 19,539 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अब कोरोना के सक्रिय मामले 1,28,261 पहुंच गए हैं। वहीं संक्रमण दर 4.94 प्रतिशत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें