फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: भारत में घट रहे केस, पर बीते 24 घंटे में मौतों का आंकड़ा 4100 के पार, जानें क्या है वजह?

Sat, 26 Mar 2022 10:45 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शनिवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटे में 1660 नए कोरोना केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4,30,18,032 पर पहुंच गया। वहीं, सक्रिय केस 20 हजार के नीचे पहुंच गए। ये बीते 702 दिनों में सबसे कम हैं।
 
विज्ञापन
corona deaths in india - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के मामले और सक्रिय केस लगातार घट रहे हैं, लेकिन बीते 24 घंटे में ऐसा कुछ हुआ कि मौतों का आंकड़ा 4100 के पार पहुंच गया। इसके साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा 5,20,855 पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटे में 1660 नए कोरोना केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4,30,18,032 पर पहुंच गया। वहीं, सक्रिय केस 20 हजार के नीचे पहुंच गए हैं। 
702 दिन बाद सक्रिय केस इतने कम हुए
देश में कोरोना के सक्रिय केस घटकर 16,741 हो गए हैं। ये बीते 702 दिनों में सबसे कम हैं। ये कुल संक्रमितों की तुलना में 0.04 फीसदी हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना का रिकवरी रेट 98.75 फीसदी हो गया है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के कारण बढ़ा मौत का आंकड़ा
दरअसल महाराष्ट्र ने राज्य में कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों को अपडेट किया है। इसके कारण बीते 24 घंटे में मौत का आंकड़ा एकदम 4100 तक बढ़ गया। महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार तक दर्ज हुई 4005 गैर-कोविड मौतों को कोविड मौतों में शामिल किया, इस कारण मौतों का आंकड़ा एकाएक बढ़ गया। 

वैसे महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना महामारी के कारण सिर्फ दो मौतें हुई हैं। वहीं देश में सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 4,789 मामलों की कमी दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर और घटकर 0.25 फीसदी पर आ गई है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.29 फीसदी रही।

अब तक 4,24,80,436 लोग कोरोना महामारी को मात दे चुके हैं। वहीं मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण भी जारी है। अब तक कुल 182.87 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी है। देश की वयस्क आबादी के साथ ही बच्चों के टीकाकरण का काम भी तेजी से जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें