फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19 Bulletin: जल्द शुरू हो सकता है सार्वजनिक परिवहन, उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट ठप, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें

Wed, 06 May 2020 08:58 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में कोरोना का कहर जारी है।  देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 49,391 हो गई है। जिसमें 33,514 सक्रिय हैं, 14,183 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1694 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जल्द ही राजमार्ग और सड़क परिवहन आम जनता के लिए शुरू किया जा सकता है। विदेश में फंसे भारतीयों को कल से वापस लाने की शुरुआत होगी। जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ नियमों के साथ जल्द शुरू हो सकता है सार्वजनिक परिवहन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने देश के बस और कार ऑपरेटरों को आश्वासन दिया है कि वह उनकी समस्याओं से पूरी तरह अवगत हैं और उनकी समस्याओं के निराकरण में पूरी सहायता करेंगे। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री और वित मंत्री के नियमित संपर्क में हैं जो कोविड-19 महामारी के इन कठिन दिनों के दौरान अर्थव्यवस्था को ऊपर उठाने के लिए दिन रात कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही राजमार्ग और सड़क परिवहन आम जनता के लिए शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

अल्कोहल से बनने वाला सैनिटाइजर नहीं जाएगा विदेश

सरकार ने अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी। बता दें कि जानलेवा कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में हैंड सैनिटाइजर की मांग काफी बढ़ गई है। देश में हैंड सैनिटाइजर की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।
पढ़ें पूरी खबर

भारी ट्रैफिक की वजह से उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट ठप

उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट ठप हो गई है। यह ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले भारत सरकार की तरफ से विदेश में फंसे भारतीयों को सात मई से वापस लाने की घोषणा की गई। बता दें कि सरकार की तरफ से मंगलवार को घोषणा की गई थी कि 12 देशों में फंसे लगभग 15,000 भारतीयों को वापस लाया जाएगा। इसके लिए एयर इंडिया सात मई से 13 मई के बीच 64 उड़ानों का परिचालन करेगी।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

पूरी तरह सुरक्षित है आरोग्य सेतु एप, लोगों के डाटा और निजता को कोई खतरा नहीं

देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च किए गए मोबाइल एप आरोग्य सेतु पर विपक्ष के सवालों और आरोपों को केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने निराधार बताया है। केंद्रीय आईटी मंत्री प्रसाद ने कहा कि यह एप डाटा और निजता की सुरक्षा  के मामले में बहुत मजबूत है। प्रसाद ने कहा, 'यह भारत का तकनीकी अविष्कार है और कोविड-19 से लड़ने में कारगर है।'
पढ़ें पूरी खबर

देश में डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक्स समेत 548 कोरोना योद्धा हुए संक्रमित

कोरोना वायरस से देश भर में अब तक लगभग 548 डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक्स संक्रमित हो चुके हैं। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। बता दें कि इस आंकड़े में फील्ड वर्कर, वार्ड बॉय, सैनिटेशन वर्कर, सिक्योरिटी गार्ड, लैब अटेंडेंट, चपरासी, लॉन्ड्री और किचन स्टाफ शामिल नहीं है।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें