फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19 Bulletin: चार अप्रैल 2020 का कोरोना अपडेट, दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Sat, 04 Apr 2020 09:11 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना वायरस महामारी का भारत में कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2902 हो गई है। इनमें से 2650 सक्रिय मामले हैं, 183 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वही इस जानलेवा वायरस से अब तक 68 लोगों की मौत हो गई है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी चार अप्रैल 2020 की पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान भारत के लाभार्थियों की होगी मुफ्त कोरोना जांच

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने शनिवार को कहा कि आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के लिए निजी प्रयोगशालाओं (लैब) और पैनल वाले अस्पतालों में कोविड-19 की जांच और इलाज निशुल्क होंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने वाले एनएचए ने कहा कि इससे कोरोना वायरस महामारी से निपटने में देश की क्षमता बढ़ेगी।
पढ़े पूरी खबर
विज्ञापन


14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन हटेगा या नहीं, लोगों का बर्ताव देख करेंगे तय 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि राज्य में 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन हटाया जाएगा या नहीं, ये लोगों के बर्ताव को देखकर तय किया जाएगा। देखा जाएगा कि लोग सरकारी दिशा-निर्देशों का कितना पालन करते हैं।
पढ़े पूरी खबर
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में कोरोना के 601 नए मामले
देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 2902 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 601 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यह नए मरीजों की एक दिन में अभी तक की सबसे ज्यादा संख्या है। इससे पहले 24 घंटों में इतने ज्यादा नए मामले सामने नहीं आए थे।
पढ़े पूरी खबर

15 अप्रैल तक कोरोना से जंग के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा भारत
नीति आयोग के सदस्य और कोरोना से लड़ने के लिए गठित समिति के अध्यक्ष डा. विनोद कुमार पॉल ने भरोसा दिलाया है कि 15 अप्रैल तक कोरोना से लड़ने में देश का नक्शा बदल जाएगा। डा. पॉल ने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार हर स्तर का प्रयास कर रही है। अगले एक से दो सप्ताह के भीतर हमें कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए संसाधनों की कमी नहीं पड़ेगी।
पढ़े पूरी खबर

महज पांच मिनट में कोरोना की होगी जांच, रैपिड किट का हो रहा निर्माण
आने वाले कुछ दिनों में कोरोना वायरस की टेस्टिंग में काफी तेजी आएगी। दरअसल कोरोना वायरस को टेस्ट करने वाली रैपिड किट जल्द भारत में आने वाली है। इस किट को अमेरिका की एबॉट कंपनी बनाती है। यह किट भारत में अप्रैल के तीसरे हफ्ते में आएगी। 
पढ़े पूरी खबर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें