फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19 Bulletin: आठ जून से अनलॉक होगा देश, भारत में कम हो रही मरीजों की संख्या, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें

Sat, 30 May 2020 10:51 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चार लॉकडाउन के बाद सरकार जीवन की गाड़ी को वापस पटरी पर लाने की शुरुआत करने जा रही है। देश में धार्मिक स्थल, मॉल और अन्य चीजें खुलने जा रही हैं। कोरोना वायरस के मरीजों की ठीक होने की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। डब्ल्यूएचओ ने बीजिंग की सराहना करते हुए उसकी तारीफों के पुल बांध दिए। जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ जून से लागू होगा अनलॉक का पहला चरण, एक जून से ई-पास की अनिवार्यता समाप्त

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक 18 मई से 31 मई तक देश में लॉकडाउन चार लागू है। देशभर की जनता यह जानना चाह रही थी कि चौथे लॉकडाउन की अवधि समाप्त होगी या इसका पांचवा चरण लागू किया जाएगा। 30 मई की शाम को अनलॉक एक की घोषणा हुई।

विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

देश में एक दिन में कोरोना से ठीक हुए 11 हजार से अधिक लोग, भारत में कम हो रही मरीजों की संख्या

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जहां चिंताएं बढ़ रही हैं वहीं कुछ रिपोर्ट्स को देखकर राहत भी मिल रही है। देश में भले ही कोरोना के कुल मामले बढ़कर डेढ़ लाख से अधिक हो गए हैं लेकिन इस वायरस के मरीजों की ठीक होने की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।
पढ़ें पूरी खबर

कोरोना संक्रमण के जोखिम को कम करने के क्या-क्या तरीके हैं?

कोरोना महामारी दुनिया की पहली ऐसा महामारी है जिसके संक्रमण फैलने का तरीका सबसे भयावह है। किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं है वे जिस चीज को हाथ लगा रहे हैं उसमें कोरोना है या नहीं। कोरोना वायरस दरवाजे की कुंडी से लेकर आपके साये की तरह 24 घंटे साथ रहने वाले मोबाइल फोन से भी फैल सकता है।

विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

Covid-19: हवाई जहाज में सफर करना कितना सुरक्षित, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

संक्रमण के कारण पिछले तीन महीने से भी अधिक समय से कई देशों की उड़ानें बंद थी लेकिन अब धीरे-धीरे उड़ानों को शुरू किया जा रहा है। भारत में भी राष्ट्रीय विमानों की उड़ान को हरी झंडी दे दी गई है। संक्रमण के कारण पूरी दुनिया की करीब 80 फीसदी उड़ानें बंद हो गई थीं।
पढ़ें पूरी खबर

गलत ढंग से सैंपल लेने से राजनीति तक, डब्ल्यूएचओ पर लगते रहे हैं गड़बड़ी और भेदभाव के आरोप

चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने पिछले कुछ महीनों से पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। तमाम देशों ने सच छिपाने के लिए चीन की आलोचना की, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने उल्टे बीजिंग की सराहना करते हुए उसकी तारीफों के पुल बांध दिए।

विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें