68 दिनों के लॉकडाउन के बाद अब देश चरणबद्ध तरीके से अनलॉक होने जा रहा है। लॉकडाउन आगे बढ़ चुका है, जिसे एक से 30 जून 2020 तक लागू किया गया है। इस दौरान कंटेनमेंट क्षेत्रों के बाहर कई सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। केंद्र सरकार ने अनलॉक के लिए तीन चरणों की योजना बनाई है। पहला चरण आठ जून से लागू होगा। इसके तहत आठ जून के बाद होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल और धार्मिक स्थल शर्तों के साथ खुलेंगे। 25 मार्च से शुरू हुआ लॉकडाउन आठ जून से अनलॉक होने जा रहा है। आइए जानते हैं लॉकडाउन के पहले चरण से लेकर चौथे चरण तक के बारे में, सरकार ने किस चरण में क्या छूट दिए।
लॉकडाउन के चार चरण