फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19 Bulletin: कई हॉटस्पॉट जिले अब हुए 'नॉन-हॉटस्पॉट', जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें

Sun, 26 Apr 2020 10:56 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना वायरस के खतरे के बीच पूरा देश इस महामारी से लड़ने के लिए भरसक प्रयास करने में जुटा हुआ है। हालांकि इसके बावजूद दिन ब दिन संक्रमितों के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। रविवार को देश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 27 हजार के करीब पहुंच गई है जबकि 800 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कर देशवासियों अक्षय तृतीय और रमजान की बधाई दी। आइए जानते हैं दिन भर की पांच बड़ी खबरें...
 
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम मोदी की मन की बात 

विज्ञापन

कोरोना वायरस संकट और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में देश का हर नागरिक सिपाही है। उन्होंने देशवासियों को अक्षय तृतीया, रमजान की बधाई दी। उन्होंने लोगों से दो गज दूरी का पालन करने का अनुरोध किया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


कई जिले अब नॉन हॉटस्पॉट बने 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस की वजह से बनी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर हॉटस्पॉट बनाए गए कई जिले अब नॉन हॉटस्पॉट जिले बन रहे हैं यानी ऐसे स्थानों पर संक्रमण पर काबू पाने में सफलता मिली है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


अमीरों पर टैक्स का सुझाव खारिज 
अमीरों और विदेशी कंपनियों से ज्यादा टैक्स वसूलने वाला सुझाव केंद्र सरकार को पसंद नहीं आया है। वित्त मंत्रालय ने इसे खराब सुझाव बताया है। ऐसे में अब CBDT ने रविवार को कहा कि आयकर विभाग के 50 आईआरएस अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू की जा रही है, जिन्होंने कोरोना वायरस राहत उपायों को निधि देने के लिए राजस्व जुटाने पर एक अवांछित रिपोर्ट दर्ज की है और इसे बिना अनुमति के सार्वजनिक किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

लॉकडाउन में फंसे मजदूरों ने कमाए 24 हजार 
लॉकडाउन की सबसे ज्यादा मार प्रवासी मजदूरों पर पड़ी है। ये मजदूर अलग-अलग राज्यों में फंसे हैं और अपने घरों को लौटना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ से एक अच्छी खबर आ रही है। यहां मध्यप्रदेश से आए कुछ मजूदर फंसे हुए हैं, जिन्होंने बांस की बाड़ बनाकर 24 हजार रुपये तक कमा लिए हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

ग्रीन जोन में बदल गए दिल्ली और मुंबई के सबसे प्रदूषित क्षेत्र
देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई के कुछ सबसे प्रदूषित क्षेत्र अब ग्रीन जोन (हरित क्षेत्र) में परिवर्तित हो गए हैं। दिल्ली में लॉकडाउन से पहले जो आठ सबसे ज्यादा प्रदूषित स्थान थे वो अब ग्रीन जोन बन गए हैं। वहीं, मुंबई में वर्ली, बोरीवली और भांडुप इलाकों में मुंबई महानगर क्षेत्र के अन्य इलाकों कि तुलना में स्वच्छ हवा दर्ज की गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें