फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19 Bulletin: राज्यों को सख्ती से लॉकडाउन लागू करने के निर्देश, जानिए दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Thu, 21 May 2020 10:30 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,12,359 हो गई है, जिसमें से 63,624 सक्रिय मामले हैं, 45,300 लोग ठीक हो चुके हैं और 3,435 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच आज गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा है कि वो लॉकडाउन सख्ती से लागू करें। वहीं, 25 मई से शुरू होने वाली घरेलू उड़ानों के लिए किराये की सूची जारी कर दी गई। जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य और केंद्रशासित प्रदेश सख्ती से लागू करें लॉकडाउन के दिशा-निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर से राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को लॉकडाउन पालन को लेकर कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। मंत्रालय ने राज्यों से लॉकडाउन का सही तरीके से पालन करवाने का निर्देश दिया। गृह मंत्रालय ने कहा कि राज्यों को रात के कर्फ्यू या सभी गैर-जरूरी गतिविधियों को शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे के बीच ही सुनिश्चित कराना चाहिए।

विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

डीजीसीए ने हवाई किराये की सात श्रेणी जारी की, दो हजार से 15700 रुपये तक का टिकट

डीजीसीए ने हवाई किराये की सात श्रेणी जारी की है। 40 मिनट से कम समय में यात्रा पूरी होने वाली उड़ानों के लिए किराए की निचली सीमा 2000 रुपये और अधिकतम सीमा 6000 रुपये होगी। 40 से 60 मिनट में यात्रा पूरी होने वाली उड़ानों के लिए किरायों की निचली और ऊपरी सीमा क्रमश: 2,500 रुपये और 7,500 रुपए होगी।
पढ़ें पूरी खबर

आयुष्मान भारत के तहत तीन हजार लोगों की कोविड-19 जांच की गई

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत डेढ़ महीने पहले इसके लाभार्थियों के लिए कोरोना वायरस के इलाज को मुफ्त कर दिया गया। इसके बाद से इस योजना के तहत दो हजार लोगों का कोरोना का इलाज किया जा चुका है या इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

भगवान के देश' केरल ने ऐसे दी महामारी को मात, कायम की दूसरे राज्यों के लिए मिसाल, पढ़ें ये कहानी

'भगवान का अपना देश' नाम से मशहूर भारत के दक्षिणी राज्य केरल ने कोरोना को मात ही नहीं दी, बल्कि वह दूसरों के लिए भी मिसाल बन गया है। वहां की जीवन शैली में आयुर्वेद का गहरा प्रभाव और मजबूत स्वास्थ्य ढांचे के कारण कोरोना के विरुद्ध जंग में केरल का कमाल दिखाई दे रहा है।
पढ़ें पूरी खबर

अध्ययन में दावा, बहुत कम समय में संक्रमण फैला सकते हैं कोरोना के बिना लक्षण वाले मरीज

एक अध्ययन में सामने आया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित एसिम्टोमैटिक (ऐसे मरीज जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं दिखाई देते) और प्रीसिम्टोमैटिक लोग बहुत अधिक संक्रामक होते हैं और आस-पास की चीजों को बहुत कम समय में संक्रमित कर सकते हैं।

विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें