फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19 Bulletin: तीन के बजाय अब 6.2 दिन में दोगुने हो रहे मामले, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें

Fri, 17 Apr 2020 10:06 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने का एलान किया। लेकिन इसके बाद भी देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक 13,835 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 452 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1767 लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस खतरनाक वायरस को मात दी है। इन लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी 17 अप्रैल 2020 की पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन के बजाय अब 6.2 दिन में दोगुने हो रहे कोरोना मामले

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में लॉकडाउन बढ़ने के बाद से डबलिंग रेट बढ़कर औसतन 6.2 दिन हो गया है। यानि की औसतन 6.2 दिन में कोरोना मामलों की संख्या दोगुनी हो रही है। उन्होंने बताया कि पहले यह संख्या तीन दिन थी। लॉकडाउन बढ़ने की वजह से वायरस के प्रसार पर कुछ हद तक रोक लगी है। 
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


जीबीआरसी ने कोरोना के तीन नए म्यूटेशन खोजे, वैक्सीन तैयार करने में मिलेगी मदद
गुजरात में राज्य संचालित गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर (जीबीआरसी) के शोधार्थियों ने नोवल कोरोना वायरस के पूरे जीनोम सीक्वेंस को डीकोड करने में सफलता पाई है। साथ ही उन्होंने इस वायरस के तीन नए म्यूटेशन की पहचान की है। 
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


राजस्थान में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए यूपी सरकार ने भेजी बसें
राजस्थान के कोटा जिले में उत्तर प्रदेश के लगभग 7500 छात्र पढ़ रहे हैं, जो लॉकडाउन बढ़ने की वजह से वहीं फंसे हुए हैं। इन छात्रों की मांग थी कि उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें यहां से बाहर निकालें, इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 250 बसों को कोटा भेजा है। इन बसों के माध्यम से वहां फंसे लगभग 7500 छात्र अपने घर वापस लौटेंगे।  
पढ़ें पूरी खबर

चार हफ्ते तक कोरोना का नया मामला नहीं मिलने पर कंटेनमेंट जोन में अभियान धीमा होगा 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि संक्रमण की पुष्टि वाले व्यक्ति को अलग-थलग रखे जाने और उसके संपर्क में आए लोगों की 28 दिन तक निगरानी करने के बाद कम से कम चार सप्ताह तक किसी पृथक जोन से अगर कोरोना वायरस का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आता है तो कंटेनमेंट जोन (निषिद्ध क्षेत्र) के लिए चलाए जाने वाले अभियान को सीमित कर दिया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस मरीज ठीक हुआ
अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में कोरोना वायरस से संक्रमित एक 31 वर्षीय व्यक्ति पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित इस रोगी को पूरी तरह से ठीक होने पर अस्पताल की तरफ से छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने कहा कि उसके स्वाब के नमूने 24 घंटों के भीतर लगातार दो बार नकारात्मक पाए गए।
पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें