गृह मंत्रालय ने संशोधित नए दिशा-निर्देश जारी कर कुछ क्षेत्रों में 20 अप्रैल से छूट देने की बात कही है। कृषि कार्यों, हाईवे पर ढाबों, इलेक्ट्रिशियन, आईटी सेवाओं, ई कॉमर्स कंपनियों को छूट मिल सकती है। इसके अलावा जरूरी सामान, किराना और मांस मछली की दुकानों को भी छूट दी गई है।
पढ़ें पूरी खबर
चमगादड़ों से इंसानों में संक्रमण बेहद दुर्लभ
आईसीएमआर ने बताया कि चमगादड़ से इंसान में इस तरह वायरस आने की घटना बहुत दुर्लभ है। ऐसा 1000 साल में एक बार होता है। चीन में हुए शोध के अनुसार, यह पाया गया कि कोरोना वायरस चमगादड़ों में उत्पन्न हुआ, फिर यह पैंगोलिन तक पहुंच गया होगा और इसके बाद पैंगोलिन से होते हुए यह वायरस मनुष्यों में पहुंच गया।
पढ़ें पूरी खबर
रेलवे को 600 करोड़ का घाटा
लॉकडाउन की वजह से रेलवे को 39 लाख टिकटों को रद्द करना पड़ रहा है। इस वजह से भारतीय रेल को करीब 600 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। ये 39 लाख टिकटें 15 अप्रैल से 3 मई के बीच यात्रा के लिए बुक की गई थी।
पढ़ें पूरी खबर
सुरक्षा बलों ने बना डाले लाखों पीपीई सूट
भारत के सुरक्षा बलों ने दिग्गज कंपनियों को टक्कर देते हुए अब तक लाखों मास्क व पीपीई सूट बना डाले हैं। सेना, अर्धसैनिक बलों और कई राज्यों की पुलिस ने 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान करीब 15 लाख से अधिक मास्क और पीपीई सूट तैयार किए हैं। इन्हें जवानों को मुहैया कराने के अलावा आम लोगों में भी वितरित किया गया है। इनमें 11 लाख मास्क और 4 लाख प्रोटेक्शन सूट हैं।
पढ़ें पूरी खबर
सूरत में फिर बाहर निकले मजदूर
गुजरात के सूरत शहर में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी प्रवासी मजदूर लॉकडाउन का उल्लंघन कर बाहर सड़कों पर निकल आए। करीब 300 प्रवासी मजदूरों की शिकायत थी कि उन्हें जो खाना मिल रहा है, वह बेस्वाद है।
पढ़ें पूरी खबर