देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 77 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 35365 हो गई है, जिसमें 25 से ज्यादा मामले सक्रिय हैं, 9064 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1152 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में जारी लॉकडाउन की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। जानिए दिनभर की पांच बड़ी खबरें...
कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के प्रसार को रोकने के लिए देश में जारी लॉकडाउन की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है चार मई को खुलने वाले लॉकडाउन को अब दो सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है। अब यह लॉकडाउन 17 मई तक जारी रहेगा। मंत्रालय ने यह आदेश आपदा नियंत्रण कानून, 2005 के तहत लिया है।
लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए चलेंगी छह 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेन
कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए पूरे देश में जारी लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न भागों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों व पर्यटकों आदि को उनके घर पहुंचाने के लिए यात्रा की अनुमति देने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन लोगों की आवाजाही के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। गृह मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक, एक मई यानी अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस से 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेन चलाई जाएंगी। इसके बाद रेलवे ने छह श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की।
पढें पूरी खबर
लॉकडाउन 3.0: किस जोन में क्या छूट मिलेगी और क्या रहेगा बंद
गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन की अवधि एक बार ओर बढ़ा दी है। चार मई से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होगा और 17 मई तक चलेगा। इस बार लॉकडाउन का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नहीं किया गया बल्कि गृह मंत्रालय ने विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। आइए जानते हैं कि तीसरे चरण के लॉकडाउन में क्या छूट मिलेगी और क्या बंद रहेगा।
40 दिनों में कहां तक पहुंचा भारत में कोरोना का संक्रमण?
गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 3.0 की घोषणा कर दी है जो कि चार मई से प्रभावी होगा और 17 मई तक रहेगा। देश में लॉकडाउन की शुरुआत 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के साथ हुई थी और उसके ठीक दो दिन बाद यानी 24 मार्च को 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई। इस दौरान लोगों का घर से बाहर निकलना वर्जित हो गया। रेल और हवाई सेवाएं बंद कर दी गई। सफर के सभी तरह के साधनों पर पाबंदी लगा दी गई है।
पढ़ें पूरी खबर
लॉकडाउन 3.0: कैसे तय होगा रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन
कोरोना वायरस की मार झेल रहे भारत में 17 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। पहले यह 3 मई को खत्म हो रहा था। अब 1 मई यानी शुक्रवार शाम को गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के तीसरे संस्करण (4 मई से 17 मई तक) की घोषणा की। इस दौरान जारी रहने वाली गतिविधियों के लिए गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी भी जारी की है। देश को तीन जोन में बांटकर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग होगी।