फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in India Live: कर्नाटक के इन स्थानों पर मास्क हुआ अनिवार्य, कोविड नियमों के साथ होगा गंगासागर मेला

Thu, 22 Dec 2022 07:27 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

COVID-19 Alert: चीन-अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए केसों में इजाफे के साथ ही भारत में भी महामारी को लेकर फिर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना के हालात की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस बीच यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु ने भी कोरोना पर समीक्षा बैठकें की हैं।
विज्ञापन
मास्क लगाकर चलते लोग। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:35 PM, 22-Dec-2022

पीएम मोदी ने की देश में कोरोना के हालात की समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन और अमेरिका सहित विश्व के कई देशों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें उन्होंने देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति की समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया और नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमेश्वरन अय्यर सहित स्वास्थ्य व गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

06:20 PM, 22-Dec-2022

मास्क पहनकर मंदिर आएं श्रद्धालु
इस बीच, सामने आया है कि मुंबई में स्थित मुंबा देवी मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मास्क लगाकर आने के नियमों का  पालन करने के लिए कहा है। 

06:20 PM, 22-Dec-2022

कोरोना का मुकाबला करने के लिए हम पूरी तरह तैयार- बन्ना गुप्ता
झारखंड मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पिछली बार भारत सरकार ने कोरोना को हल्के से लिया था मगर इस बार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस पर गंभीरतापूर्वक पहल की है। हमने भी हमारे विभाग के साथ बैठक की है। दूसरे देश जिस तरह से कोरोना को झेल रहे हैं, उसको देखते हुए हम पूरी तरह से तैयार हैं।  

विज्ञापन
05:40 PM, 22-Dec-2022

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने दी जानकारी
वहीं, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि राज्य में कोविड-19 स्थिति को लेकर सामान्य अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। हम जनता से सतर्क रहने की अपील करते हैं। हमने राज्य में 100% टीकाकरण किया है। 

05:40 PM, 22-Dec-2022

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में केजरीवाल करेंगे समीक्षा बैठक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए संबंधित अधिकारी उनके मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर पहुंच चुके हैं। 
 

विज्ञापन
05:39 PM, 22-Dec-2022

ममता बनर्जी ने दी जानकारी
इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया है कि हमने कोरोना को लेकर बैठक भी की थी। इसके लिए कमेटी भी गठित है जो लगातार निगरानी रख रही है। अभी बंगाल में घबराने की स्थिति नहीं है, लेकिन हम मॉनिटर कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि गंगासागर मेला प्रत्येक वर्ष आयोजित होता है, पिछले वर्ष भी कोरोना को ध्यान में रखते हुए मेले का आयोजन हुआ था इस बार भी कोरोना को ध्यान में रखकर इसे आयोजित किया जाएगा। 

 

04:55 PM, 22-Dec-2022

कोरोना के इलाज में गंगा नदी के पानी के उपयोग पर शोध का नहीं मिला कोई अनुरोध
बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच भारत सरकार ने साफ किया है कि उसे राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से कोविड-19 वायरस के इलाज के रूप में गंगा नदी के पानी के उपयोग पर शोध करने का कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है।

04:52 PM, 22-Dec-2022

कर्नाटक में सीएम बोम्मई ने की समीक्षा बैठक
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर के साथ राज्य में कोविड-19 की स्थिति के संबंध में समीक्षा बैठक की। 

04:13 PM, 22-Dec-2022

पीएम मोदी की बैठक जारी
कोरोना के बढ़ रहे खतरे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं। उच्च स्तरीय बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी देश में कोरोना संबंधित स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। 

 

02:52 PM, 22-Dec-2022

मंडाविया बोले-

मंडाविया ने कहा, "जापान, चीन, दक्षिण कोरिया समेत कई देशों में कोरोना के केसों और मौतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय कोरोना से खराब होती स्थिति को देखते हुए पहले से ही कदम उठाना शुरू कर चुकी है। तकनीकी सहायता के अलावा भारत सरकार ने एनडीआरएफ, आयुष्मान योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के जरिए कोरोना का सामना करने की तैयारी की है। कोरोना से निपटने के लिए भारत में अब तक कोरोना के 220 करोड़ से ज्यादा टीके लग चके हैं। राज्यों को कोविड से सहायता के लिए मदद दी जा रही है। उन्हें जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाकर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की सलाह दी गई है।"

02:30 PM, 22-Dec-2022

मनसुख मंडाविया ने संसद में दिया बयान

लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश में कोरोना की स्थिति को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "हम वैश्विक कोविड स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उसी के अनुसार कदम उठा रहे हैं। राज्यों को सलाह दी जा रही है कि वे कोविड-19 के नए वेरिएंट की समय पर पहचान करने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाएं।"

01:47 PM, 22-Dec-2022

कोरोना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी बयान आया है। उन्होंने कहा, "हमारा पूरा फोकस है कि सावधानी बरती जाएगी और जागरूकता बढ़ाई जाएगी। सभी से हमारा अनुरोध है कि बूस्टर डोज लगवाएं। भारत सरकार के जो भी दिशा निर्देश हैं उसके आदेशों के क्रम में हम यहां पर भी कार्रवाई करेंगे।"

01:30 PM, 22-Dec-2022

मनसुख मंडाविया संसद में देंगे बयान

कोरोना के बढ़ते डर के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज संसद में कोरोना की स्थिति को लेकर बयान देंगे। बताया गया है कि वे दो बजे लोकसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 2.30 बजे राज्यसभा को सरकार की तैयारियों से अवगत कराएंगे।

01:23 PM, 22-Dec-2022

पीएम की आज होने वाली कोविड मीटिंग पर कांग्रेस ने कसा तंज

कोविड महामारी के नए खतरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज बुलाई गई बैठक को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस ने गुरुवार कहा, 'क्रोनोलॉजी को समझिए'। पार्टी का इशारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लिखे गए पत्र की ओर था। इस पत्र में मंडाविया ने कोविड की नई चिंता को लेकर राहुल से उनकी भारत जोड़ो यात्रा पर पुनर्विचार का आग्रह किया था। पढ़ें पूरी खबर...

12:51 PM, 22-Dec-2022

छह राज्यों ने बुलाईं समीक्षा बैठक

कोरोना की स्थिति को लेकर आज उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाने वाले राज्यों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यूपी, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र के बाद अब पंजाब और तमिलनाडु ने भी स्थिति पर चर्चा के लिए बैठकें बुलाई हैं। 

12:33 PM, 22-Dec-2022

दिल्ली में स्थित केंद्र के अस्पतालों की होगी समीक्षा

स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक आज दिल्ली में मौजूद केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी सरकारी अस्पतालों में कोविड हालात का जायजा लेंगे। बताया गया है कि वे अस्पतालों में कोरोना से निपटने के लिए की गई तैयारियों को भी परखेंगे। 

12:08 PM, 22-Dec-2022

सीएम योगी कर रहे कोरोना पर समीक्षा बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की स्थिति पर निगरानी के लिए गठिन टास्क फोर्स टीम-9 के साथ बैठक की अध्यक्षता की।

11:44 AM, 22-Dec-2022

मास्क लगाकर लोकसभा पहुंचे ओम बिड़ला

राज्यसभा के सभापति की तरह ही गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी सदन में मास्क लगाकर पहुंचे। उन्होंने कुछ देशों में कोविड-19 के फिर सक्रिय होने की ओर आकृष्ट कराया और सभी को सावधानी बरतने एवं सुरक्षा उपायों का पालन करने का सुझाव दिया।

11:19 AM, 22-Dec-2022

राज्यसभा में गुरुवार को सभापति जगदीप धनखड़ मास्क लगाकर पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग देशों में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि पर चिंता जताते हुए सदस्यों से पूरी तरह सतर्क रहने और अतिरिक्त ऐहतियात बरतने को कहा। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति ने कहा कि कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और यह स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सर्तक रहने तथा अतिरिक्त ऐहतियात बरतने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि संसद सदस्यों को जनता के सामने नजीर पेश करना और एकजुट हो कर देश को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों की वजह से भारत कोविड की चुनौती से उबरा है।

10:55 AM, 22-Dec-2022

कर्नाटक में भी आज सीएम करेंगे बैठक

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा है कि आज राज्य में कोरोना मामलों की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई गई है। इस मीटिंग का नेतृत्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई करेंगे। मंत्री ने कहा कि सीएम के निर्देशों के आधार पर ही आगे की गाइडलाइंस निर्धारित की जाएंगी।

10:33 AM, 22-Dec-2022

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,41,42,432 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.03 खुराक दी जा चुकी हैं।

10:12 AM, 22-Dec-2022

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में संक्रमण से एक और मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,681 हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,402 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में छह मामलों की कमी दर्ज की गई है।

09:58 AM, 22-Dec-2022

भारत में आज कोरोना के 185 नए केस

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 185 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,76,515 पर पहुंच गई है। वहीं, देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 3402 रह गई है।

09:34 AM, 22-Dec-2022

Coronavirus in India Live: कर्नाटक के इन स्थानों पर मास्क हुआ अनिवार्य, कोविड नियमों के साथ होगा गंगासागर मेला

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी आज कोरोना केसों की समीक्षा के लिए अपने-अपने राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक कीं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें