फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: संकट के बीच 30 अप्रैल तक के लिए एयर इंडिया की सभी उड़ानें रद्द  

Sat, 04 Apr 2020 05:40 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर इंडिया
विज्ञापन
कोरोना वायरस संकट के बीच 30 अप्रैल तक के लिए एयर इंडिया ने अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। पहले उड़ानें केवल 14 अप्रैल तक के लिए बंद थीं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानें 30 अप्रैल तक बंद रहेंगी। इससे पहले एयर इंडिया ने लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल तक उड़ानें बंद की थीं। 
विज्ञापन




वहीं, विस्तारा एयरलाइंस ने कहा है कि वह फिलहाल 15 अप्रैल से बुकिंग स्वीकार करेगी। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि अगर मंत्रालय की तरफ से कोई नया निर्देश आता है तो हम उसपर अमल करेंगे।  
 
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति के पहले देखा जाएगा कि किन देशों से वे आ रही हैं : पुरी
बता दें कि सरकार ने गुरुवार को कहा था कि भारत में 15 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने के बाद हालात के आधार पर अंतरराष्ट्रीय उड़ाने बहाल करने पर विचार होगा। यह इस पर भी निर्भर करेगा कि उड़ानें किस देश से आ रही हैं। 
विज्ञापन


नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि विभिन्न देशों में फंसे भारतीयों को 15 अप्रैल तक इंतजार करना होगा। ऐसे में भारत से अपने देशों में जाने वाले विदेशी नागरिकों को ले जाने वाली उड़ानें किसी यात्री को लेकर वापस नहीं आएगी।
विज्ञापन


भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे देशों को अपने नागरिकों को वतन ले जाने के लिए विशेष उड़ानों की अनुमति प्रदान की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें