फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबतक तीन लाख 86 हजार टेस्ट, अभी हॉटस्पॉट जोन में ही टेस्ट हो रहे: आईसीएमआर

Sun, 19 Apr 2020 07:59 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Dr, R Gangakhedkar - फोटो : ANI
विज्ञापन
आईसीएमआर ने रविवार को बताया कि देश में अबतक तीन लाख 86 हजार कोरोना वायरस टेस्ट हो चुके हैं। डॉ. आर गंगाखेड़कर ने कहा कि आईसीएमआर और निजी दोनों लैब में तेज गति से कोरोना वायरस टेस्ट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी हॉटस्पॉट इलाकों में रैपिड टेस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


डॉ. आर गंगाखेड़कर ने क्या-क्या कहा 
  • अबतक तीन लाख 86 हजार कोरोना वायरस टेस्ट हुए हैं।
  • कल 37,173 टेस्ट हुए जिसमें से 29,287 टेस्ट आईसीएमआर लैब में हुए हैं।
  • आईसीएमआर के नेटवर्क में 194 लैब हैं जहां टेस्ट हो रहे हैं। 
  • 7886 टेस्ट 82 निजी लैब में भी हुए हैं।
  • हॉटस्पॉट इलाकों में जिनमें एंफ्लुएंजा जैसे लक्षण हैं, उनका ही टेस्ट हो रहा है।
  • 17 अलग अलग ग्रुप वैक्सीन की खोज में जुटे हैं, चार और ग्रुप भी हैं। ये जानवर पर टेस्ट कर चुके हैं। अब इससे आगे जा रहे हैं। जो भी सफल होगा, उसका फायदा हमें भी मिलेगा। 
  • इस सवाल पर कि क्या सरकार अपनी रणनीति में बदलाव कर रही कि अस्पताल आने वाले सभी लोगों का टेस्ट किया जाए, डॉ. गंगाखेड़कर ने कहा कि हॉटस्पॉट में जिसे भी एंफ्लुएंजा जैसे लक्षण होंगे, सिर्फ उन्हीं का टेस्ट होगा। 
     
देश में 755 कोरोना अस्पताल
वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 23 राज्यों के 54 जिलों में 14 दिन से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। देश में 755 कोरोना अस्पताल बनाए गए हैं। 1389 हेल्थ केयर सेंटर भी बनाए गए हैं। इस तरह से इनकी संख्या 2144 है जहां मरीजों का इलाज हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें