फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: कोरोना केस में उछाल, 24 घंटे में मिले 18,815 नए संक्रमित, तमिलनाडु के एक स्कूल में 31 छात्र संक्रमित

Fri, 08 Jul 2022 05:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 1,22,335 हो गई है। 

विज्ञापन
covid 19 test - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना केस में उछाल आया है। बीते 24 घंटे में 18,815 नए केस सामने आए हैं। इसी दौरान 38 लोगों की मौत हो गई। दैनिक संक्रमण दर बढ़कर पांच फीसदी के करीब पहुंच गई है। 

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 1,22,335 हो गई है। नए मरीज मिलाकर देश में कुल कोरोना केस की संख्या अब 4,35,85,554 हो गई है। इसी तरह 38 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,25,343 हो गई। 

सक्रिय केस कुल संक्रमितों के 0.28 फीसदी हैं, वहीं कोविड से रिकवरी रेट 98.51 फीसदी है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 2,878 की बढ़ोतरी हुई। दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 4.96 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.09 फीसदी। अब तक इस महामारी से 4,29,37,876 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक कोविड वैक्सीन की 198.51 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन


तमिलनाडु: 31 छात्र कोरोना पॉजिटिव
थेनी जिले के अंदीपट्टी में एक ही स्कूल के 31 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 10 परिजन भी कोविड पॉजिटिव हुए हैं। बड़ी संख्या में कोविड के मामले सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने स्कूल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें