फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माओवादी से संबंध मामले में अदालत ने गौतम नवलखा को न्यायिक हिरासत में भेजा

Wed, 27 May 2020 06:33 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
गौतम नवलखा
विज्ञापन

मुंबई की विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अदालत ने मंगलवार को एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में गिरफ्तार मानवाधिकार कार्यकर्ता गौतम नवलखा को 22 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नवलखा ने पिछले महीने दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। एजेंसी मंगलवार को उसे यहां लेकर आई थी।

विज्ञापन


उसे मुंबई के पास तलोजा जेल में रखा जाएगा। नवलखा और कई अन्य मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से माओवादी लिंक और सरकार को उखाड़ फेंकने की साजिश रचने के लिए गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के कड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुणे पुलिस ने नवलखा पर 31 दिसंबर, 2017 को एल्गर परिषद में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण से अगले दिन जिले के भीमा-कोरेगांव में जातिगत हिंसा भड़काने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें