फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमसी बैंक घोटाला: राकेश वधावन की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट का अंतरिम जमानत देने से इनकार

Fri, 17 Apr 2020 06:54 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
पीएमसी बैंक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पंजाब एंड महाराष्ट्र कॉपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले के मामले में जेल में बंद एचडीआईएल के प्रमोटर राकेश वधावन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दरअसल शुक्रवार को यहां एक विशेष अदालत ने राकेश वधावन की अंतरिम जमानत देने से मना कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि राकेश वधावन ने कोरोना वायरस संक्रमण का हवाला देते हुए स्वास्थ्य आधार पर जमानत मांगी थी। राकेश वधावन पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। विशेष पीएमएलए न्यायाधीश पीपी राजवैद्य ने उनकी याचिका खारिज कर दी।

दरअसल वधावन ने अंतरिम जमानत अर्जी में अपनी बढ़ती उम्र और मौजूदा बीमारियों का हवाला दिया था। इस दौरान राकेश वधावन ने कहा था कि उन्हें जेल में कोरोना वायरस संक्रमण का डर है।
विज्ञापन


यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाउसिंग डेवलपमेंटएंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग पिछले साल सितंबर महीने में सामने आए पीएमसी बैंक घोटाले में आरोपी हैं। इस मामले की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रहा है। इसके साथ इस मामले की मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा भी तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें