मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को हिंदू मक्कल कात्ची की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने 16 दिसंबर को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी। दरअसल, आगामी 16 दिसंबर को विजयन चेन्नई का दौरा करने वाले हैं।
सरकारी वकील ने कहा कि प्रस्तावित प्रदर्शन हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ है जिसने सभी आयु वर्ग की महिलाओं को सबरीमला में भगवान अयप्पा मंदिर के जाने की इजाजत दी है और इससे कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी होगी। वकील ने कहा कि इसी वजह से शहर के पुलिस आयुक्त ने प्रदर्शन की इजाजत देने से मना कर दिया है।