फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने बलात्कार के मामले में 16 वर्षीय लड़के को वयस्क मान आजीवन करावास की सजा सुनाई

Sat, 25 Aug 2018 03:26 AM IST
भाषा, कोलकाता 
विज्ञापन
उम्रकैद - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

कोलकाता की एक अदालत ने शुक्रवार को 16 वर्षीय एक लड़के और एक अन्य व्यक्ति को 12 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार करने के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनायी। अदालत ने अपराध की जघन्य प्रकृति को देखते हुये नाबालिग लड़के को वयस्क माना।

विज्ञापन


पीड़िता की मां द्वारा दायर एक शिकायत के मुताबिक, लड़की को 16 दिसंबर 2017 के शाम में अगवा कर लिया गया और दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया। यहां सियालदह अदालत के न्यायाधीश जिमुत बहान बिस्वास ने सामूहिक बलात्कार और पोक्सो कानून के प्रावधानों के तहत अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें