फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव की जिंदगी के राज खोलने वाली किताब पर कोर्ट ने लगाई रोक

Sat, 12 Aug 2017 10:06 AM IST
amarujala.com- Presented: मोहित
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव की किताब की बिक्री पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। यह बुक का प्रकाशन करने वाली कंपनी जगरनॉट पब्लिशिंग ने दी।
विज्ञापन


कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि 'जिला अदालत ने बाबा रामदेव पर छपी किताब ''गॉडमैन टू टाइकून: दि अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बाबा रामदेव' की बिक्री पर पाबंदी लगा दी है। दरअसल इस किताब के खिलाफ रामदेव की तरफ से याचिका दायर की गई थी जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि किताब की बिक्री और प्रकाशन पर तत्काल रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


वहीं कंपनी ने कहा कि 'कोर्ट रोक लगाने से पहले न ही पब्लिशर का पक्ष सुना और न ही लेखक का। कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ कंपनी जल्द ही याचिका दायर कर सकती  है। बता दें कि यह किताब रामदेव के जीवन पर आधारित है जिसमें उनके योग गुरु बनने से लेकर पतंजलि तक के सफर को बताया गया था। 
विज्ञापन


आरोप है कि इस किताब में बाबा रामदेव के जीवन को गलत तरीके से पेश किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें