फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'फोन पर सर न कहने पर पुलिस अधिकारी ने धमकाया', कूरियर फर्म कर्मी का आरोप; दफ्तर आकर भी दिखाई धौंस

Wed, 05 Mar 2025 02:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, यवतमाल

सार

यवतमाल में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन हम घटना के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। गेदाम ने कहा कि वह कानूनी सलाह ले रहे हैं और जल्द ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के अरनी कस्बे में कूरियर फर्म के एक कर्मचारी ने एक पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पार्सल की डिलीवरी के सिलसिले में किए गए फोन कॉल पर उसे 'सर' न कहने पर पुलिस अधिकारी ने उसे धमकाया। कथित बातचीत का एक ऑडियो क्लिप और पुलिसकर्मी की ओर से पीड़ित की कूरियर फर्म के कार्यालय में जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस अधिकारी उसे धमकाता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


घटना 23 फरवरी को हुई थी
पीड़ित धीरज गेदाम ने बताया कि यह घटना 23 फरवरी को हुई थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए गेदाम ने कहा कि वह एक स्थानीय कूरियर फर्म के लिए काम करते हैं और ग्राहकों को पार्सल डिलीवर करते हैं।

'मुझे और साथ ही कार्यालय के कर्मचारियों को धमकाया'
उन्होंने बताया कि पार्सल डिलीवर करने से पहले हम ग्राहक के नाम की पुष्टि करते हैं। इसलिए मैंने पार्सल पर लिखे नाम का मिलान करने के लिए इस ग्राहक को बुलाया था। हालांकि, उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया और मुझे और साथ ही कार्यालय के कर्मचारियों को धमकाया।
विज्ञापन


'जल्द ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे'
उनकी बातचीत के ऑडियो क्लिप में पुलिसकर्मी ने गेदाम को 'सर' कहकर संबोधित न करने के लिए धमकाया। बाद में पुलिसकर्मी संबंधित कूरियर कार्यकारी के कार्यालय में गया और उसे फिर से धमकाया। सूत्रों के मुताबिक, संबंधित पुलिस अधिकारी अरनी पुलिस स्टेशन में तैनात है। संपर्क करने पर यवतमाल में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन हम घटना के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। गेदाम ने कहा कि वह कानूनी सलाह ले रहे हैं और जल्द ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें