फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: विदेश में शिक्षा और नौकरी दिलाने का झांसा देकर की तीन करोड़ से अधिक की ठगी, दंपती के खिलाफ केस

Tue, 23 Jul 2024 02:19 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने डॉक्टर के दो बच्चों को जर्मनी व ऑस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालयों में प्रवेश देने और शिकायतकर्ता तथा उनकी पत्नी को विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का वादा किया था। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के उरण में स्थित एक फर्म के मालिक दंपति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस दंपती पर एक डॉक्टर और उसके परिवार को विदेश में शिक्षा और नौकरी दिलाने का वादा कर तीन करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप है।

विज्ञापन


इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
एनआरआई सागरी पुलिस थाने के अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कंपनी 'लिवी ओवरसीज स्टडी प्राइवेट लिमिटेड' विदेशी शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं देने का दावा करती है। उन्होंने आगे बताया कि फर्म  के मालिक जुगनू चिंतामन कोली और उनकी पत्नी तेजस्वी के खिलाफ नवी मुंबई के सीवुड में रहने वाले पीड़ित ने शिकायत दी थी। 

तीन करोड़ से अधिक रुपये ठगे
आरोपी ने डॉक्टर के दो बच्चों को जर्मनी व ऑस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालयों में प्रवेश देने और शिकायतकर्ता तथा उनकी पत्नी के लिए विदेश में चिकित्सा क्षेत्र में अच्छी नौकरी दिलाने का वादा किया था। अधिकारी ने कहा कि दिसंबर 2022 से लेकर अबतक दंपती ने चेक द्वारा कुल 3,02,83,621 रुपये और पीड़ितों से 27 लाख रुपये नकद ठगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर दंपती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें