फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई व नीट परीक्षा: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा, आज पूरा देश इस निर्णय के साथ खड़ा है

Wed, 02 Sep 2020 10:26 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने बुधवार को कहा कि मैं छात्रों को बधाई देता हूं कि उन्होंने इन विषम परिस्थितियों में अध्ययन किया और परीक्षा दे रहे हैं। मुझे अभिभावकों के बहुत सारे संदेश आए हैं वो व्यवस्थाओं से काफी ज्यादा खुश हैं। इसके लिए मैं प्रदेशों के मुख्यमंत्री गणों का आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि इस बार की परीक्षाओं में पिछली बार के मुकाबले छात्र उपस्थिति में मुश्किल से 10 प्रतिशत का ही अंतर है। सरकार ने छात्रों के हित में ये फैसला लिया। मुझे खुशी है कि आज पूरा देश इस निर्णय के साथ खड़ा है।

विज्ञापन

 


बता दें कि तमाम विरोध प्रदर्शन और परीक्षाएं टालने की मांगों के बीच देशभर में एक सितंबर से जेईई मेन्स की परीक्षा शुरू हो गई है। कोरोना महामारी के मद्देनजर देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों में अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था और कतारों में उम्मीदवारों को सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए मास्क का वितरण जैसे प्रबंध आमतौर पर देखने को मिले। बता दें कि छह सितंबर तक होने वाली इस परीक्षा के लिए देश भर के 8.58 लाख परिक्षार्थियों ने पंजीयन कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें