केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश यादव का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व मुख्यमंत्री से ऐसी उम्मीद नहीं थी। ऐसा बोलने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए।
यूपी के पूर्व सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के बनारस दौरे को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं तो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें नसीहत दी है। ठाकुर ने कहा 'अखिलेश यादव का ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना उनकी मानसिकता दर्शाता है। यह बयान समाजवादी पार्टी की चिंता भी बता रहा है।'
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व मुख्यमंत्री से ऐसी उम्मीद नहीं थी। ऐसा बोलने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अखिलेश यादव ने अपनों से बड़ों के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया।
प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के बनारस दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया। पहले चरण के प्रोजेक्ट के तहत 23 इमारतों का उद्घाटन किया गया। इनकी लागत 339 करोड़ रुपये है। मंगलवार को प्रधानमंत्री ने भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक की।
विज्ञापन
यह कहा था अखिलेश यादव ने
प्रधानमंत्री मोदी के बनारस दौरे को लेकर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने विवादित बयान दिया था। सैफई में पत्रकारों के साथ बातचीत में अखिलेश ने कहा था, 'यह अच्छी बात है कि वो जगह रहने वाली है, आखिरी समय में बनारस में ही रहने जाया जाता है। अखिलेश ने कहा था कि काशी रहने के लिए अच्छी जगह है। लोग अपने आखिरी पल भी यहां बिताते हैं।'