फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO ने रचा इतिहास, PSLV-C38 से अंतरिक्ष में पहुंचाए 14 देशों के 31 सेटेलाइट

Fri, 23 Jun 2017 02:51 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Isro’s PSLV-C38 - फोटो : social media
विज्ञापन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा लॉन्चपैड से एक और इतिहास रचा है।  इसरो ने श्रीहरिकोटा से सुबह पांच बजकर 29 मिनट पर 30 सह-उपग्रहों के साथ कार्टोसैट-2 श्रृंखला के उपग्रहों का प्रक्षेपण किया। धरती के अवलोकन के लिए प्रक्षेपित किए जा रहे 712 किलोग्राम वजनी कार्टोसैट-2 श्रृंखला के उपग्रह पीएसएलवी-सी38 के साथ करीब 243 किलोग्राम वजनी 30 अन्य सह उपग्रहों को भी एक साथ प्रक्षेपित किया।
विज्ञापन


यह उपग्रह 505 किलोमीटर ध्रुवीय सूर्य स्थैतिक कक्षा (एसएसओ) में पहुंचने के लिए सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर उड़ान शुरू कर चुका है। पीएसएलवी-सी38 के साथ भेजे जा रहे इन सभी उपग्रहों का कुल वजन करीब 955 किलोग्राम है। इसके प्रक्षेपण के बाद यह माना जा रहा है कि इसरो अंतरिक्ष पर अपनी संपत्ति की रक्षा सजग तरीके से कर  सकेगा। 

साथ भेजे जा रहे इन उपग्रहों में भारत के अलावा ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चिली, चेक गणराज्य, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, लातविया, लिथुआनिया, स्लोवाकिया, ब्रिटेन और अमेरिका समेत 14 देशों के 29 नैनो उपग्रह शामिल हैं। 
विज्ञापन


पीएसएलवी-सी38 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के फर्स्ट लांच पैड से प्रक्षेपित किया। अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि एंट्रिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (एंट्रिक्स), इसरो की व्यावसायिक शाखा और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के बीच व्यावसायिक व्यवस्थाओं के तहत 29 अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता नैनो उपग्रहों को प्रक्षेपित किया जा रहा है।

इसरो के अध्यक्ष एएस किरण कुमार ने चेन्नई हवाईअड्डे पर संवाददाताओं को बताया कि प्रक्षेपण के लिए सभी गतिविधियां जारी हैं। उन्होंने 19 जून को ‘मंगलयान’ अभियान के 1000 दिन पूरे होने पर बधाई दी। इसरो ने बताया कि ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) का यह 40वां (पीएसएलवी-सी38) सफर होगा।  #WATCH: ISRO launches PSLV-C38 rocket on a mission to put 31 satellites into orbit from Sriharikota in Andhra Pradesh pic.twitter.com/WNrvaFDngP — ANI (@ANI_news) June 23, 2017
इस ऐतिहासिक मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को 14 देशों के 31 उपग्रहों 40 वें सफल ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण पर बधाई दी है। मोदी ने इसरो की प्रसंशा करते हुए कहा कि हमें आप पर गर्व है।  Congratulations to ISRO on its 40th successful Polar satellite launch carrying 31 satellites from 15 countries. You make us proud! — Narendra Modi (@narendramodi) June 23, 2017
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें