फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुबली हत्याकांड: ‘नेहा को किया जा रहा बदनाम, फर्जी आईडी से पुराने फोटो-वीडियो हो रहे वायरल’; पिता ने किया दावा

Wed, 24 Apr 2024 06:40 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली

सार

हुबली हत्याकांड: नेहा के पिता और निरंजन हीरेमथ का कहना है कि उनकी बेटी की पुरानी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि कोई फर्जी आईडी बनाकर ऐसा काम कर रहा है। 

विज्ञापन
नेहा के पिता निरंजन हीरेमथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के बीच कर्नाटक के हुबली के एक कॉलेज में 23 साल की छात्रा नेहा हीरेमथ की हत्या के बाद से पूरे राज्य में हलचल मची हुई है। अब नेहा के पिता और कांग्रेस पार्षद निरंजन हीरेमथ का कहना है कि उनकी बेटी की पुरानी फोटो और वीडियो क्लिप्स को सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, जिससे लोगों को ध्यान अपराध की गंभीरता से भटक जाए। 

विज्ञापन


नेहा के पिता ने लगाए ये आरोप
नेहा के पिता का निरंजन हीरेमथ का कहना है कि अभी हम अपनी बेटी की मृत्यु के दुख से उबर भी नहीं पाए हैं और ऐसे में कोई नेहा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहा है। कांग्रेस पार्षद ने कहा कि नेहा की मौत के बाद भी उसे बदनाम के लिए उसकी फर्जी आईडी से तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। नेहा के पिता ने कहा कि हमने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज की है इसके बाद भी इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। 

मेरी बेटी को बदनाम करने की साजिश- निरंजन हीरेमथ
निरंजन हीरेमथ ने कहा कि कुछ लोग मेरी बेटी की छवि को बदनाम करने में जुटे हैं। मेरी सरकार से दरख्वास्त है कि ऐसे लोगों की जल्द से जल्द पहचान कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर इस तरह की हरकत उनकी बेटी को बदनाम करने के लिए की जा रही है, जिससे लोगों का ध्यान इस हत्याकांड की गंभीरता से हट जाए। 
विज्ञापन


‘हत्याकांड की जांच करे सीबीआई’
नेहा के पिता ने सीबीआई से इस मामले की जांच करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया राज्य की पुलिस इस मामले को किसी दूसरे ही रास्ते पर ले जा रही है। इस वजह से हीरेमथ ने जिले के पुलिस कमिश्नर का तबादला करने की भी मांग उठाई है। निरंजन हीरेमथ ने कहा कि उन्होंने नेहा की हत्या के मामले में पुलिस को आठ लोगों के नाम सौंपे हैं, इसके बाद भी पुलिस ने एक पर भी कार्रवाई नहीं की। इसलिए उन्होंने सीबीआई को मामले की जांच सौंपने की मांग की है। 

'साजिश के तहत नेहा को बदनाम किया जा रहा'
निरंजन हीरेमथ ने साइबर पुलिस से अपील की है कि उनकी बेटी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल होने से रोका जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक साजिश के तहत सोशल मीडिया पर ऐसा काम किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ने युवाओं, विशेष रूप से युवा लड़कियों को गुप्त उद्देश्यों वाले लोगों पर भरोसा करने के प्रति आगाह किया। कांग्रेस पार्षद ने कहा कि मैंने अपनी बेटी को खोया है इसलिए में युवाओं और खासतौर पर युवा लड़कियों से कहना चाहता हूं कि गुप्त उद्देश्यों वाले लोग पहले आपसे परिवार के सदस्य की तरह व्यवहार करेंगे और इसके बाद आपका इस्तेमाल करेंगे। 

प्रदेश में गरमाया राजनीतिक पारा
इस हत्याकांड के बाद से राज्य में राजनीतिक पारा भी गर्म हो गया है। भाजपा ने कांग्रेस पर वोट बैंक को बचाए रखने के लिए गतल तथ्यों को पेश करने का आरोप लगाया है। उधर कांग्रेस का कहना है कि भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है।  
विज्ञापन

बता दें कि नेहा के बैचमेट रह चुके फैयाज पर आरोप है कि उसने कॉलेज में घुसकर छात्रा पर चाकू से कई वार किए थे। फिलहाल फैयाज पुलिस की गिरफ्त में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें