फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Council Polls: BJP की कोंकण सीट पर जीत, गडकरी फडणवीस के गृह जिले में पार्टी समर्थित प्रत्याशी हारे

Thu, 02 Feb 2023 08:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली बालासाहेबांची शिवसेना समर्थित भाजपा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर म्हात्रे ने कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एमवीए समर्थित उम्मीदवार बलराम पाटिल को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
ज्ञानेश्वर म्हात्रे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के उम्मीदवार ज्ञानेश्वर म्हात्रे ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के कोंकण डिवीजन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव जीता। वहीं, भगवा संगठन द्वारा समर्थित उम्मीदवार को नागपुर डिवीजन शिक्षक सीट पर विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एमवीए समर्थित उम्मीदवार सुधाकर अदबले ने नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नागोराव गनार को हराया। नागपुर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गृह जनपद है।

तीन अन्य सीटों औरंगाबाद डिवीजन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और अमरावती और नासिक डिवीजन स्नातक क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती चल रही है। विधानमंडल के उच्च सदन की सभी पांच सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान 30 जनवरी को हुआ था और मतगणना गुरुवार सुबह शुरू हुई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली बालासाहेबांची शिवसेना समर्थित भाजपा उम्मीदवार म्हात्रे ने कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एमवीए समर्थित उम्मीदवार बलराम पाटिल को हराकर जीत दर्ज की।

नवी मुंबई में मतगणना के बाद कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के परिणामों की घोषणा करने वाले निर्वाचन अधिकारी और संभागीय आयुक्त महेंद्र कल्याणकर ने कहा कि म्हात्रे को 20,683 वोट मिले, जबकि पाटिल को 10,997 वोट मिले।

हालांकि, चुनावी मैदान में आठ उम्मीदवार थे, लेकिन मुख्य मुकाबला म्हात्रे और पाटिल के बीच था। कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों को कवर करता है। इस क्षेत्र में सबसे अधिक 91.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

एमवीए में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं। औरंगाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवार विक्रम काले पहले दौर की मतगणना के बाद आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें