दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 51 लाख से ज्यादा हो चुकी है। इनमें आठ लाख 47 लाख से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है, जबकि 1 करोड़ 75 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्ल्डोमीटर के अबतक (समाचार लिखे जाने तक) के आंकड़ों के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 25,190,734 हैं, 847,126 लोगों की मौत हो चुकी है और 17,542,095 लोग ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के लिहाज से अगर बात करें तो सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में हैं। इसके बाद ब्राजील, भारत रूस और पेरू है। ये देश सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित हैं।
हमारा सिस्टम अच्छा है क्योंकि हमारे लोग समझदार हैं- पीएम जेसिंडा
इसी बीच खबर है कि न्यूजीलैंड ने रविवार से ऑकलैंड से लॉकडाउन हटाने की घोषणा की। बता दें कि यहां दोबारा मामले सामने आने के बाद 17 अगस्त को लॉकडाउन लगाया गया था। बीते 24 घंटे में ऑकलैंड में कोरोना के सिर्फ दो नए मामले सामने आए हैं। कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने में न्यूजीलैंड सफल रहा। ऐसा कहा जा सकता है। क्योंकि यहां फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या केवल 137 है। वहीं, प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने महामारी को देखते हुए लगाए गए सख्त लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमारा सिस्टम अच्छा है क्योंकि हमारे लोग समझदार हैं।
कोरोना के मामले में अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे स्थान पर
आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,139,466 हो गई है। इनमें 186,857 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3,408,908 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं, ब्राजील में 24 घंटे में 41 हजार 350 नए मामले सामने आए और 758 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 3,846,965 हो गई है। इनमें 120,498 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3,006,812 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।
भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 35 लाख के पार
भारत में कोविड-19 के मामले 35 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। रविवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला। रविवार को एक दिन में 78,761 नए मामले सामने आए, यह अब तक एक दिन में संक्रमित मामलों की सर्वाधिक संख्या है। लेकिन, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 27 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 35,46,705 हो गए हैं, जिनमें से 63,690 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,714,995 लोग ठीक हो चुके हैं।
इन पांच देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा
| देश |
संक्रमित |
मौतें |
ठीक हुए |
| अमेरिका |
6,139,466 |
186,857 |
3,408,908 |
| ब्राजील |
3,846,965 |
120,498 |
3,006,812 |
| भारत |
35,46,705 |
63,690 |
2,714,995 |
| रूस |
990,326 |
17,093 |
806,982 |
| पेरू |
639,435 |
28,607 |
446,675 |