फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: विदेश यात्रा नहीं की फिर भी महिला कोरोना पॉजिटिव, एक शादी समारोह में गई थी

Sat, 21 Mar 2020 12:50 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, पुणे
विज्ञापन
जम्मू में ट्रेन रद्द होने के बाद इंतजार करते यात्री - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस तेजी से अपने पांव पसार रहा है। इस जानलेवा वायरस से भारत में अब तक 271 लोग संक्रमित पाए गए है। देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा इस वायरस से प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 63 हो गए हैं।

विज्ञापन


वहीं राज्य के पुणे  में करीब 40 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। एक अधिकारी ने बताया कि महिला भारती अस्पताल में जीवनरक्षक प्रणाली पर है। महिला के नमूने स्वाइन फ्लू (एच1 एन1) की आशंका के चलते जांच के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे गए थे जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।



अधिकारी ने बताया कि महिला ने किसी अन्य देश की यात्रा नहीं की थी लेकिन वह तीन मार्च को विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नवी मुंबई के वाशी गई थी। जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने कहा, 'हम मामले की जांच कर रहे हैं। महिला में कोविड-19 की पुष्टि हुई हो लेकिन वह विदेश यात्रा पर नहीं गई थी। वह निश्चित तौर पर किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आई है जो विदेश से लौटा था।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुंबई तक कैब से उसके सफर के ब्योरों की जांच की जा रही है। उन्होंने साथ ही कहा कि ऐसे मामलों से निपटने के लिए अलग दिशा-निर्देश हैं। राम ने बताया कि महिला के मामले को आगे की जांच के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया है। इस बीच, पुणे में शुक्रवार को जिस 25 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई थी उसने हाल ही में आयरलैंड की यात्रा की थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवक को शुक्रवार को नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में शाम में उसके नमूने की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें