फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: जरूरी सामानों की सप्लाई में जुटेंगे 25 लाख ट्रक, लेकिन बिना मजदूर कैसे होगी माल ढुलाई

Mon, 30 Mar 2020 08:25 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मजदूरों-ड्राइवरों की कमी से पार पाना है बड़ी चुनौती  
  • सामान्य व्यवस्था बहाल होने में एक महीने का समय लगना संभव  
  • दवाएं फिलहाल उपलब्ध, पर आने वाले दिनों में असर संभव
  • ड्राइवरों की कमी भी चुनौती, सामान चढ़ाने-उतारने को हमाल नहीं मिल रहे
विज्ञापन
India lockdown Trucks - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन की शुरूआती गलतियों से सीखते हुए प्रशासन ने रविवार शाम को जरूरी चीजों की सप्लाई व्यवस्था चालू रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे अब राशन, फल-दूध, सब्जी और दवाओं की सप्लाई चालू हो गई है।

विज्ञापन

सोमवार रात से लगभग 25 लाख ट्रक जरूरी सामानों की सप्लाई में जुड़ जाएंगे, लेकिन मजदूरों और ड्राइवरों के पलायन के कारण ट्रांसपोर्ट व्यवस्था अभी भी डगमगा रही है। इससे आने वाले दिनों में कई जरूरी चीजों की उपलब्धता पर असर पड़ सकता है। ट्रांसपोर्ट यूनियन का कहना है कि सामान्य व्यवस्था बहाल होने में कम से कम एक महीने का समय लग सकता है।

दवाओं की उपलब्धता पर अभी असर नहीं

मजदूरों के पलायन के कारण दवाओं की उपलब्धता पर भी आने वाले दिनों में असर पड़ सकता है। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच सभी ट्रांसपोर्ट सुविधाओं को रोकने से दवाओं की उपलब्धता पर सबसे ज्यादा असर पड़ा था। दवा कम्पनियों में काम कर रहे कर्मचारियों को भी पास न होने की स्थिति में काम पर जाने से रोका जा रहा था। लेकिन केमिस्ट एसोसिएशनों की अपील पर इन्हें इजाजत मिल गई और यह व्यवस्था चालू हो गई।
 
आल इंडिया आर्गेनाईजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के संगठन सचिव संदीप नांगिया ने अमर उजाला को बताया कि सामान्य तौर पर सभी दवा कम्पनियों के पास 45 से 90 दिनों का स्टॉक उपलब्ध होता है।

इसलिए उत्पादन में कुछ असर पड़ने से भी जरूरी दवाओं की उपलब्धता पर जल्दी में कोई असर पड़ने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। इसलिए दवाओं की उपलब्धता को लेकर अभी कोई संकट नहीं है। लेकिन दवाओं की सप्लाई के मामले में उन्हें भी ड्राइवर और मजदूरों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

सामान चढ़ाने-उतारने को हमाल नहीं 

आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अधिकारी हरीश सब्बरवाल ने बताया कि उनके 90 लाख ट्रकों में इस समय लगभग 10 लाख ट्रक जरूरी सेवाओं के ट्रांसपोर्टशन में लगे हैं। लेकिन सोमवार रात से 25 लाख ट्रक जरूरी सामान की सप्लाई में लग जाएंगे। सरकार ने इन्हें चलाने की अनुमति दे दी है।

लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच ड्राइवर और मजदूर अपनी सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिंतित हैं और वे काम पर नहीं आ रहे हैं। सुरक्षा को खतरे के कारण कई जगहों पर ड्राइवरों ने गाड़ियों को सड़क पर ही छोड़ दिया।

इससे जरूरी सेवाओं की उपलब्धता पर असर पड़ सकता है। सब्बरवाल के मुताबिक अगर चीजें आने वाले दिनों में ठीक होती हैं तब भी सामान्य व्यवस्था बहाल होने में लगभग एक महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन

राशन की उपलब्धता कैसे सुनिश्चित करेगी सरकार

सरकार ने देश के हर गरीब परिवार तक तीन महीने का राशन पहुंचाने के लिए घोषणा कर दी है। लेकिन इन सामानों को पहुंचाने के लिए जिस ट्रांसपोर्ट का उपयोग किया जाना है, उन ट्रकों पर सामान चढ़ाने और उतारने के लिए जरूरी मजदूर नहीं मिल रहे हैं। इससे राशन की सप्लाई पर भी असर पड़ सकता है।

ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली कंपनियों के पास भी अब सामान की कमी होने लगी है। सप्लाई करने वाले लड़कों और मजदूरों की कमी के कारण सामानों की सप्लाई में एक हफ्ते से 15 दिन तक का समय लगने लगा है। इससे भी समस्या गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें