लॉकडाउन की शुरूआती गलतियों से सीखते हुए प्रशासन ने रविवार शाम को जरूरी चीजों की सप्लाई व्यवस्था चालू रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे अब राशन, फल-दूध, सब्जी और दवाओं की सप्लाई चालू हो गई है।
सोमवार रात से लगभग 25 लाख ट्रक जरूरी सामानों की सप्लाई में जुड़ जाएंगे, लेकिन मजदूरों और ड्राइवरों के पलायन के कारण ट्रांसपोर्ट व्यवस्था अभी भी डगमगा रही है। इससे आने वाले दिनों में कई जरूरी चीजों की उपलब्धता पर असर पड़ सकता है। ट्रांसपोर्ट यूनियन का कहना है कि सामान्य व्यवस्था बहाल होने में कम से कम एक महीने का समय लग सकता है।