देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में दुनियाभर के कई वैज्ञानिक इस वायरस का टीका तैयार करने में लगे हुए हैं। भारत में भी कई कंपनियां टीका बनाने की दौड़ में शामिल हैं। ऐसी ही एक कंपनी है बायोकॉन जो एमआरएनए वैक्सीन बना रही है। रविवार को कंपनी की सीईओ किरण मजूमदार शॉ ने कहा कि वैक्सीन 2021 का रक्षक होगा। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा, 'वैक्सीन 2021 का रक्षक होगा।' इसके साथ ही उन्होंने दो तस्वीरे साझा की हैं। एक में जहां मास्क दिख रहा है तो वहीं दूसरे में मास्क और वैक्सीन दिखाई दे रहे हैं।