फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में कोरोना वैक्सीन को जल्द मिल सकती है मंजूरी, ड्रग कंट्रोलर ने दिया संकेत

Thu, 31 Dec 2020 01:56 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन को जल्द ही मंजूरी मिल सकती है। देश के ड्रग्स कंट्रोलर अथॉरिटी ने इस बात का संकेत दिया है। गुरुवार को एक वेबिनार में, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल के डॉ. वीजी सोमानी ने कहा 'संभवतः नए साल में हमारे हाथ में कुछ होगा।' 

विज्ञापन


ड्रग्स कंट्रोलर जनरल का यह आश्वासन आपातकालीन टीका उपयोग प्राधिकरण पर विशेषज्ञ पैनल की एक महत्वपूर्ण बैठक से पहले आया है। कल पैनल की बैठक होने वाली है। इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण कार्यक्रम के लिए तैयारी अंतिम चरण में है। लोगों को जल्द भारत में निर्मित वैक्सीन मिलेगी।

दवाई भी कड़ाई भी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजकोट में एम्स अस्पताल की आधारशिला रखते हुए देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले मैंने कहा था 'दवाई नहीं तो ढिलाई नहीं।' अब मैं कह रहा हूं 'दवाई भी और कड़ाई (सावधानी) भी'। वर्ष 2021 के लिए हमारा मंत्र है 'दवाई भी और कड़ाई भी।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- वैक्सीन को लेकर फैलने वाली अफवाहों से पीएम मोदी ने किया आगाह, बोले- गलत जानकारी सोशल मीडिया पर न करें शेयर

कोरोना वैक्सीन को लेकर उन्होंने कहा कि साल 2020 में संक्रमण की निराशा थी, चिंताएं थी, चारों तरफ सवालिया निशान थे। लेकिन 2021 इलाज की आशा लेकर आ रहा है। वैक्सीन को लेकर भारत में हर जरूरी तैयारियां चल रही हैं। भारत हर कदम पर वैक्सीन के लिए तैयार हो रहा है। भारत दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम को लागू करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीन को लेकर फैलने वाली अफवाहों से पीएम मोदी ने किया आगाह
प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमारे देश में, अफवाहें तेजी से फैलती हैं। अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए या गैर-जिम्मेदार व्यवहार के कारण विभिन्न लोग विभिन्न अफवाहें फैलाते हैं। शायद टीकाकरण शुरू होने पर अफवाहें फैलाई जाएंगी, कुछ पहले ही शुरू हो चुकी हैं। मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई एक अज्ञात दुश्मन के खिलाफ है। इस तरह की अफवाहों को लेकर सावधान रहें और जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सोशल मीडिया पर बिना जांच किए मैसेज फॉरवर्ड करने से परहेज करें।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें