फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ: नए केस घटे लेकिन दहशत बढ़ी, देश में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 4525 की मौत

Wed, 19 May 2021 10:41 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में आज 2.67 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 4,525 की जान जा चुकी है। यह एक दिन में जान गंवाने वालों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। देश में जहां एक ओर नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन वहीं दूसरी ओर कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े से दहशत का माहौल है। देश में आज 2.67 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 4,525 की जान जा चुकी है। यह एक दिन में जान गंवाने वालों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तीन लाख से कम कोरोना के नए मरीज मिले हैं। बीते 24 घंटों में 2,67,334 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,54,96,330 पहुंच गई है। 
 
नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला
देश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 4529 लोगों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ा है। यह देश में कोरोना से एक दिन में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे एक दिन पहले 4,329 लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही कोविड से मरने वालों की संख्या 2,83,248 पहुंच गई। बता दें कि देश में पिछले करीब एक हफ्ते से हर रोज कोरोना से 4 हजार से अधिक लोगों की मौत होने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

सक्रिय मामलों में आई गिरावट

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक बार फिर सक्रिय मामलों का ग्राफ नीचे आ रहा है। राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में 3,89,851 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 2,19,86,363 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों संख्या अधिक है, जिससे सक्रिय मामलों में गिरावट आई है। फिलहाल, देश में 32,26,719   सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें