फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर गुड न्यूज : अनलॉक-2 में रिकवरी रेट ने छुआ आसमान, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 10 लाख के करीब

Tue, 28 Jul 2020 12:34 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
Corona Recovery Rate - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

देश कोरोना वायरस से जंग में लगातार मजबूत होता जा रहा है। अनलॉक-2 में रिकवरी रेट लगातार आसमान छूता जा रहा है। पहली बार देश में रिकवरी रेट बढ़कर 50 फीसदी से पार हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार तक देश में रिकवरी रेट 64.24 प्रतिश हो चुका है। 25 मार्च से 28 जुलाई के बीच तुलना करें तो कोरोना पर देश की तस्वीर में काफी ज्यादा सुधार हुआ है।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में 47,707 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14,83,157 हो गई है। इनमें से 4,96,988 सक्रिय मामले हैं, 9,52,744 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 33,425 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इस दौरान अच्छी खबर यह है कि देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। 

कोरोना के प्रति सतर्कता बरतते हुए 25 मार्च को जब देश में पहली बार लॉकडाउन लगाया गया था, उस समय रिकवरी रेट सिर्फ 7.10 प्रतिशत था। लॉकडाउन 1 से लेकर 4 के बीच तमाम तरह के उपायों की वजह से रिकवरी रेट लगातार बढ़ता चला गया। मगर यह दर 50 फीसदी पार नहीं हुआ। मगर अनलॉक-2 में पहली बार यह रेट 64 फीसदी के पार चला गया। देश में अभी तक 33 हजार से ज्यादा मौत हुई हैं, लेकिन अगर प्रतिशत के हिसाब से देखें तो सिर्फ 2.25 फीसदी ही संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन


लैब की संख्या में भी बढ़ोतरी 
समय के साथ लैब की संख्या में बढ़ोतरी भी हुई है। 23 जनवरी को देश में सिर्फ एक ही कोविड टेस्टिंग लैब थी। 23 मार्च को यह संख्या बढ़कर 160 हो गई। वर्तमान में कोविड टेस्टिंग लैब की संख्या बढ़कर 1000 पार हो चुकी है। 27 जुलाई को देश में 1310 कोविड टेस्टिंग लैब हो चुकी थी। 

दिल्ली में 88 फीसदी रिकवरी रेट
दिल्ली में भी स्थिति लगातार सुधार हो रहा है। 26 जुलाई की बात करें तो कोरोना के सक्रिय मरीजों के मामले में दिल्ली अब 10वें स्थान पर पहुंच गई है। इन मरीजों की संख्या कम होने से रिकवरी रेट भी बढ़कर अब करीब 88 फीसदी हो गया है।

राजधानी में कोरोना संक्रमण से हालात अब काफी ठीक हो चुके हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश में संक्रमण प्रभावित राज्यों में सबसे कम सक्रिय मरीज दिल्ली में हैं। बीते एक महीने में इन मरीजों की संख्या में 50 फीसदी से अधिक कम हुई है।
विज्ञापन


  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें