फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में कोरोना बेकाबू : पिछले 24 घंटे में 81,466 नए मरीज मिले, 469 लोगों की गई जान

Fri, 02 Apr 2021 10:27 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • देश में कोरोना के दैनिक मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
  • पिछले 24 घंटे में सामने आए 81,466 नए मामले, 469 मौतें
  • देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 6,14,696 पहुंचा 
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना का कोहराम चरम पर है। कोरोना के दैनिक मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के सर्वाधिक 81 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ गया है। शुक्रवार को 469 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 81,466 नए मरीज मिले जबकि 469 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया है। गुरुवार के दिन सामने आए मरीजों से आज की तुलना करें तो लगभग संक्रमित मरीजों में नौ हजार का आंकड़ा बढ़ा है।
 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 81,466 नए मरीज मिले। इसी के साथ देश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,23,03,131 हो गई है। वहीं कोविड-19 से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 1,63,396 हो गई है। इसके अलावा देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में देश में 50,356 मरीजों को ही अस्पताल में छुट्टी मिली, जबकि 81,000 से ज्यादा मरीज संक्रमित पाए गए। पिछले कई दिनों से कोरोना के संक्रमित मामले, स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या से ज्यादा आ रहे हैं, जिस वजह से देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। 

मौजूदा समय में देश में 6,14,696 कोरोना के मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 1,15,25,039 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। एक अप्रैल से देश में कोरोना टीकाकरण की तीसरा चरण शुरू हुआ और अबतक 6,87,89,138 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें