फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: बीते 24 घंटे में 2.40 लाख नए मामले आए सामने, 3741 मरीजों की गई जान

Sun, 23 May 2021 11:11 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले लगातार घट रहे हैं। बीते 24 घंटे में 2.40 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं जबकि 3741 मरीजों की मौत हुई है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 28,05,399 हो गई है।
विज्ञापन
corona virus in India - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में भले ही गिरावट दर्ज की जा रही हो लेकिन कोविड से होने वाली रोजाना मौतें अभी भी चिंता का विषय हैं। पिछले कई दिनों में देश में कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट देखी जा रही है और आज भी यह सिलसिला बरकरार है। बीते 24 घंटे में देश में 2.40 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और 3741 मरीजों की जान गई है।

विज्ञापन



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए डाटा के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के 2,40,842 नए मामले दर्ज किए गए। इसी के साथ अब देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2,65,30,132 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड से होने वाली दैनिक मौतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।
 

दैनिक मौत के आंकड़ों में हल्की गिरावट
स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो बीते 24 घंटे में देश में 3741 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है। बता दें कि शनिवार के मुकाबले रविवार को कोरोना से होने वाली मौतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को 4194 मरीजों की जान गई थी, जबकि रविवार को 3741 मरीजों ने अपनी जान से हाथ धोया है। अबतक 2,99,266 लोग वायरस की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं। बता दें कि पिछले करीब 10 दिन से हर रोज मरने वालों की संख्या 4 हजार से ऊपर बनी हुई थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सक्रिय मामलों में आई गिरावट

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में 3.55 लाख से ज्यादा मरीज ठीक होकर घर गए हैं। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 28,05,399 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 10.57 फीसदी है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 88.30 फीसदी हो गई है। बता दें कि देश में 19,50,04,184 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के आंकड़े के पार चले गए थे। वहीं, 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार और इस साल चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें