फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के आंकड़ों ने फिर डराया: पिछले 24 घंटों में 47,262 नए मरीज मिले, संक्रमण से मरने वालों की संख्या में हुआ इजाफा

Wed, 24 Mar 2021 10:07 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत में कोरोना मामले - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में बीते एक साल से कोरोना वायरस का कहर जारी है। कोरोना संक्रमण एक बार फिर बेकाबू हो गया है। देश में लॉकडाउन जैसे हालात नजर आ रहे हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट के एक दिन बाद बुधवार को रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 47,262 नए मामले आए हैं। कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर आज 275 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के रिकॉर्ड 47,262 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,17,34,058 पहुंच गए हैं। कोरोना संक्रमण के यह आंकड़ा पांच महीने में सर्वाधिक हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा संक्रमण से 275 लोगों की जान गई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या 1,60,441 पहुंच गई है। बता दें कि कोरोना के दैनिक मरीजों और संक्रमण से मरने वालों की संख्या में मंगलवार की तुलना में आज भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को 40,715 कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले हैं और 199  लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी। 
 

ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आधी से भी कम 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 23,907 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,12,05,160  मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आधी से भी कम हो गई है। वहीं पिछले कई महीनों बाद कोरोना के सक्रिय मामले मार्च में एक बार फिर तीन लाख के पार पहुंच गए हैं, जबकि इससे पहले सक्रिय मामले लगातार दो लाख से नीचे बने हुए थे। फिलहाल, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 3,68,457  हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने लोगों को लगा कोविड का टीका :

बता दें कि देश में दुनिया का सबसे बड़े कोविड टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण जारी है। अब तक 5,08,41,286 लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें